Viral video गदेरे को पार कर जान हथेली पर लेकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, आसान नहीं पहाड़ों में पढ़ाई
सोशल मीडिया में इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्कूली बच्चे गदेरे को पार कर स्कूल पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं।
वैसे तो पहाड़ों में जिंदगी पहाड़ जैसी ही कठिन होती है। लेकिन बरसात में नदियां, गदेरों और बरसाती नालियों से डगर और कठिन हो जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किलें रोजमर्रा की जिदंगी को जीने में सामने आती हैं। छोटे बच्चों को ऐसे ही कठिन डगर से होकर स्कूलों तक पहुंचना पड़ता है।

आज भी पहाड़ों में दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे स्कूल हैं, जहां स्कूली बच्चों को जिदंगी को खतरे में डालकर स्कूल पहुंचने और पढ़ाई के लिए रोज संघर्ष करना पड़ता है। सोशल मीडिया में इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्कूली बच्चे गदेरे को पार कर स्कूल पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। तेज बहाव में आ रही पानी से बचने के लिए बच्चे पत्थरों का सहारा लेकर पार करते हैं।
Recommended Video
साथ ही एक बच्चा दूसरे साथी का हाथ पकड़कर गदेरे को पार करवाते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के कपकोट विधानसभा के दूरस्थ गोद लिये गये सांसद आदर्श गॉव सूपी का है। जिसमें एक गदेरे को स्कूली बच्चे पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो कि सड़क के बीच आया हुआ है। सड़क का संपर्क मार्ग टूटा हुआ है। बच्चे कूदकर किसी तरह गदेरे को पार कर रहे हैं। एक भी जगह अगर पांव गलत जगह रख दिया तो बड़ी घटना हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications