विजय दिवस: सीएम धामी बोले- पीएम मोदी ने सैन्य बलों को मजबूती दी, आज सेना दुश्‍मनों के घर में घुस कर...

विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक, देहरादून में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धमाी ने करगिल वार मेमोरियल में शहीद जवानों स्‍मारक पर पुष्‍प चक्र अर्पित कर सेल्‍यूट किया। इस अवसर पर सीएम धामी के साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

CM Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने कहा भारत के सैन्‍य इतिहास में 16 दिसंबर का दिन वीरता और पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। सीएम ने कहा देश की एकता और अखंडता के लिए इन शहीदों ने अपना सर्वस्‍व न्‍यौछावर कर दिया। देश के इन वीर जवानों की बदौलत देश के नागरिक अपने घरों में चैन की नींद सोते हें।

उन्‍होंने कहा देवभूमि उत्‍तराखंड की सदैव देशभक्ति और राष्‍ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। मुख्‍यमंत्री आवास विजय दिवस के मौके पर आयोजित सैनिक सम्‍मान कार्यक्रम में सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा देहरादून में जल्‍द ही भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जाएगा।

सीएम धामी ने विजय दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध एवं कला प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्‍होंने ऐलान किया कि राज्य के गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल में सैनिक आश्रित को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के दौरान सैनिक आश्रितों को भोजन व्यवस्था के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली राशि 80 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये प्रति प्रशिक्षु कर दी जायेगी। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा युवाओं को 56 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

पूर्व सैनिकों को सम्‍मानित करते हुए सीएम धामी ने कहा वीर सैनिकों के सम्मान से देश का स्वाभिमान एवं सम्मान बढ़ा है। मुख्‍मयंत्री ने कहा सैनिक कभी पूर्व सैनिक नहीं होता है, वह वीर सैनिक रहता है। सीएम धामी ने कहा सैनिकों के सम्मान की इस परंपरा को आगे भी बनाए रखना होगा।

सीएम धामी ने कहा सैनिक का बेटा होने के नाते जब मैं ऐसे कार्यक्रम में आता हूं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा ही देश के सैनिकों का मनोब बढ़ाने का कार्य किया है। उन्‍होंने कहा पीएम मोदी की शुभकामनाओं का प्रतिफल है कि एक सैनिक के बेटे को मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन की सुविधा दी। इसके अलावा जवानों को गोलन का जवाब गोली से देने की छूट पीएम मोदी ने देकर उनका वास्तविक सम्मान एवं श्रेय देने का कार्य किया है। सीएम धामी ने कहा आज हमारी सेना दुश्‍मन के घर में घुसकर मुकाबला करती है पीएम मोदी के कार्यकाल में तीनों सेनाएं सशक्‍त हुईं है हमारी सशक्‍त सेना के कारण दुनिया में हमारे देश का हौसला बुलंद हो रहा है।

विजय दिवस क्‍यों मनाया जाता है

16 दिसंबर को पूरा भारत देश बड़ी शान से विजय दिवस मनाता है क्‍योंकि 1971 में आज ही तारीख पर हमारी भारतीय सेना ने दुश्‍मन मुल्‍क पाकिस्‍तान को जंग के मैदान में धूल चटाई थी। भातरीय सेना के सामने करारी हार का सामना करने के बाद 9300 पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सेना के सामने हथियार डाल दिए थे।

इसके बाद नया देश बांग्लादेश आस्तित्‍व में आया

इसी लड़ाई के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ, पाकिस्‍तान दो हिस्‍सों में बंट गया और नया देश बांग्‍लादेश अस्तिस्व में आया। 1971 की ऐतिहासिक जीत भारत और बांग्लादेश की रक्त लिखित मैत्री का प्रतीक और विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन इसलिए भी खास है क्‍योंकि 16 दिसंबर की शाम ही जनरल नियाजी ने आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+