Vijay Diwas: सीएम धामी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- इन जवानों की वजह से नागरिक चैन की नींद सोते हैं
देहरादून में शनिवार को विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर 'श्रद्धांजलि समारोह' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमाी ने भी शिकरत की और देश वीर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की धामी ने कहा एक सैनिक का बेटा होने केनाते जब मैं ऐसे कार्यक्रम में आता हूं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है।

सीएम धामी ने कहा आज का दिन वाकई हमारे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। 1971 में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। उन्होंने जवानों को श्रृंद्धाजलि देते हुए कहा इन जवानों की वजह से ही देश के नागरिक चैन की नींद सोते हैं।
इस अवसर उत्तराखंड सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। ये पीएम मोदी की नीतियों का परिणाम है कि जो लोग विपिन रााव जैसे जाबांज सैनिक को गाली का गुंडा कहते थे, वो आज उनकी तस्वीर लगाने के लिए मजबूर है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली को सीएम धामी ने दिशाहीन बताया। उन्होंने कहा राहुल गांधी इस रैली में वो ही घिसी- पिटी बातें कह रहे है।
सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में जितने सकारात्मक और गौरव बढ़ाने वाले निर्णय हुए उतने देश में कभी नहीं हुए। पीएम मोदी की सरकार में ळ ही वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा हल हुआ। हमारी तीनों सेनाओं को आधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया गया और सेना को अधिकार मिले। इसके अलावा देश की सीमाएं शक्तिशाली हुई।
इसके अलावा सीएम धामी ने कहा हम जल्द ही उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने जा रहे हैं, और इसकी रिपोर्ट हमें जल्द ही मिल जाएगी। जिस दिन हमें यह कानून मिलेगा, देश को भी एक नया कानून प्राप्त करें।












Click it and Unblock the Notifications