सड़क पर जाम छलकाने और दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, डीजीपी ने दिए जांच के आदेश
सोशल मीडिया में बॉबी कटारिया का नया विवाद
देहरादून, 11 अगस्त। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले बॉबी कटारिया एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार बॉबी उत्तराखंड में सड़क पर जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। बॉबी कटारिया के सड़क पर शराब पीने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया में इस वीडियो को लेकर लगातार बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मसूरी रोड का है।

बीच रोड में ट्रैफिक रोक कर शराब पीता हुआ और दबंगई दिखाता हुआ वीडियो वायरल
सोशल मीडिया में इन दिनों बॉबी कटारिया नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह किसी सड़क में खुले में शराब पीता हुआ और दबंगई दिखाता हुआ नजर आ रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड का है। दावा किया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले देहरादून की किमाड़ी मसूरी रोड पर बॉबी कटारिया अपने दोस्तों के साथ दबंगई करते हुए नजर आए थे बीच रोड में ट्रैफिक रोक कर शराब पी रहे थे इस दौरान स्थानीय लोगों ने मना भी किया लेकिन इन लोगों ने एक भी बात नहीं मानी।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने संज्ञान लेते हुए दिए कार्रवाई के आदेश
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉबी कटारिया इस बार फिर से सोशल मीडिया में एक नए विवाद में फंस गए हैं। बॉबी कटारिया के सड़क पर शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसका उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दावा किया जा रहा है ये वीडियो मसूरी का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बॉबी कटारिया का सोशल मीडिया में जारी किया गया एक पोस्ट वायरल
हो रहा है। जिसमें बॉबी ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, दावा किया गया कि बॉबी का कहना है कि मर्डर करने वाले खुल्ले में घूमते है लेकिन आम इंसान नहीं। इतना ही नहीं बॉबी ने पुलिस कार्रवाई से न डरने की बात भी की है। बॉबी कटारिया अपने बयान में पुलिस का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
विवादों से है पुराना नाता
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बॉबी कटारिया गुरूग्राम रहने वाले हैं। जिनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। जो कि सोशल मीडिया में अक्सर शराब और सिगरेट पीते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में नजर आया जब बॉबी कटारिया हवाई जहाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस तंत्र भी एक्टिव हो गया। ये सुरक्षा में सेंध का गंभीर मामला है। बता दें कि उत्तराखंड के विधायक उमेश कुमार ने ट्वीट कर मांग की थी कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। उसके बाद सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया का ये वीडियो वायरल हुआ था। बॉबी कटारिया जाट कम्युनिटी से ताल्लुक रखता है और गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाले है। बॉबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहते हैं और समय.समय पर शराब सिगरेट के साथ इनके वीडियो सोशल मीडिया पर दिखता है। बॉबी अक्सर यूट्यूब पर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications