VIDEO: बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास भयंकर भूस्खलन, पहाड़ी के भरभराकर गिरने का वीडियो,रास्ते बंद

उत्तराखंड में मानसून की बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। बदरीनाथ हाईवे पर दो दिनों में दो बड़ी घटना के वीडियो सामने आए हैं। जिससे यात्रा मार्ग बंद हो गए हैं।

आज बुधवार को बदरीनाथ हाईवे एनएच-7 पाताल गंगा के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में पहाड़ी का हिस्सा टूटने से बद्रीनाथ हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को चमोली, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग में रोके गए हैं।

VIDEO Fierce landslide near Patal Ganga on Badrinath Highway hill collapsing roads closed

Recommended Video

    बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास भयंकर भूस्खलन,पहाड़ी के भरभराकर गिरने का वीडियो,रास्ते बंद

    एक दिन पहले मंगलवार को जोशीमठ के पास चट्टान टूटने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। बीते 24 घंटे में यात्रा सुचारू नहीं हो पाई है।

    बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर बाद पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई यात्री और गाड़ी नहीं थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    बता दें कि बीते तीन दिनों से कोई बारिश नहीं हुई, लेकिन पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लैंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में लेंडस्लाइड से दोनों तरफ यात्री फंसे हुए हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

    मौसम विभाग ने एक बार फिर बुधवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को पहाड़ी दरकने का वीडियो सामने आया। गनीमत रही कि उस समय भी यात्रियों को पहले ही दोनेां तरफ रोक दिया गया। जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की बारिश का क्रम जारी रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 जुलाई तक कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

    VIDEO-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+