देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़े बिहार के शातिर बदमाश, वेब सीरीज देख कर लूट की घटना को ऐसे दिया अंजाम

देहरादून पुलिस ने बिहार के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने वेब सीरीज देख कर लूट की घटना को अंजाम ​दिया। दून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

vicious criminal Bihar got caught Dehradun police how committed robbery watching web series.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 22 फरवरी को सहस्त्रधारा रोड रायपुर निवासी कुलदीप सिंह ने थाना रायपुर पर तहरीर दी कि रायपुर इलाके के ओम धर्मकांटा किसान डेयरी सहस्त्र धारा रोड के पास मोटर साइकिल सवार दो युवकों द्वारा उन्हें तमंचा दिखाकर उनका फोन और पांच हजार रूपये लूट लिये।

तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने टीमों का गठन कर खुलासा कर दिया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों व अन्य स्थानों पर लगे लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया और पूर्व में लूट के घटनाओं में संलिप्त आरोपियों का सत्यापन कर जानकारी जुटाई।

पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा रोड मुख्य मार्ग से पालीटैक्निक की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल एक आरोपी को मौके गिरफ्तार करते हुए दूसरे विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। मौके से आरोपियों से तंमचा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, लूटी गयी धनराशि और एक विवो कम्पनी का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। मोबाइल पर वेब सीरिज देखकर उनके मन में घटना को करने का आइडिया आया था। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह, निवासी थाना झाले जिला दरभंगा विहार हाल पता राजीव नगर कण्डोली रायपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+