उत्तराखंड: खुल गई 'फूलों की घाटी', पर्यटक रंग-बिरंगे फूलों का कर सकेंगे दीदार
उत्तराखंड में अब पर्यटक अब फूलों की घाटी का लुत्फ उठा पाएंगे। फूलों की घाटी को बुधवार को खोल दी गई।
देहरादून, 01 जून : उत्तराखंड में अब पर्यटक अब फूलों की घाटी का लुत्फ उठा पाएंगे। फूलों की घाटी को बुधवार को खोल दी गई। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का स्वागत करेगी। पर्यटक यहां रंग बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि यह जगह कुछ रंगीन और अविश्वसनीय फूलों जैसे गेंदा और ऑर्किड से बसी पड़ी है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में पक्षियों, तितलियों और जानवरों को भी काफी अच्छी संख्या में देखा जा सकता है।
फूलों की घाटी एक जून से अक्तूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। यहां देखने के लिए सबसे खूबसूरत फूल ब्रह्म कमल है, जिसे उत्तराखंड का राज्य फूल भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications