महिला एसआई ने पेश की मिसाल, कोरोना से लड़ने के लिए टाल दी शादी की तारीख
ऋषिकेश। देश में कोरोना वायरस के मामले सिलसिलेवार तरीके देश में बढ़ते जा रहे हैं। इसीलिए इसके असर को रोकने के डॉक्टरों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी डटे हुए हैं और पूरी शक्ति के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। इस दौरान किसी पुलिसकर्मी ने छुट्टी रद्द करवा ली तो किसी ने घर में होने वाले आयोजन को रद्द करवा दिया है। ऐसा ही एक मिसाल पेश किया है एसआई शाहिदा परवीन ने।

मिली जानकारी के अनुसार, शाहिदा परवीन अभी ऋषिकेश के मुनि की रेती थाने में तैनात हैं। शाहिदा परवीन का 5 अप्रैल को निकाह होना था। लेकिन कोरोना में ड्यूटी लगने के कारण शाहिदा ने निकाह की तारीख को स्थगित कर दिया। इस वक्त वह कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में ड्यूटी कर रही हैं। एसआई शाहिदा का कहना है कि उनके लिए उनका देश और उनकी ड्यूटी सबसे पहले है। उनकी मानें तो इस फैसले से उनके परिवार वाले भी शाहिदा के साथ खड़े हैं।
एसआई शाहिदा ने बताया कि जब तक कोरोना का खात्मा नहीं हो जाता तब तक वह शादी नहीं करेंगी। शाहिदा लगातार मुनि की रेती क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन हुए लोगों की देखरेख में तैनात हैं। वह लगातार अपनी सेवाएं उत्तराखंड पुलिस को दे रही हैं। महिला एसआई के इस जज्बे को देखकर पूरा स्टाफ भी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications