उत्तराखंड में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय
देहरादून, 30 मार्च। उत्तराखंड में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश में सरकार का गठन किया। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे लेकिन बावजूद इसके पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी। शपथ ग्रहण के बाद आज तमाम मंत्रियों को उनके मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास 23 पोर्टफोलियो रखे हैं, जिसमे गृह मंत्रालय, एक्साइज, खनन और सिविल एविएशन शामिल हैं।

सतपाल महाराज
लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई
प्रेम चंद्र अग्रवाल
वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना
गणेश जोशी- कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास
धन सिंह रावत
विद्यालयी शिक्षा बेसिक, विद्यालयी शिक्षा माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
सुबोध उनियाल
वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा
रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण
चंदन राम दास
समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम
सौरभ बहुगुणा
पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं समायोजन












Click it and Unblock the Notifications