Uttarakhand: 10 वें दिन टनल के अंदर फंसे 41 मजदूरों का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हैं अंदर के हाल
उत्तरकाशी के सिलक्यारा से एक बड़ी और राहत की खबर सामने आ रही हैं। टनल में 10 दिन से फंसे मजदूरों से अब सीधे बातचीत होने लगी है। जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में श्रमिक स्वस्थ और सामान्य तरीके से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सभी ने अब राहत की सांस ली है।

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन दिन-रात चल रहा है। इस बीच 9वें दिन 6 इंच के पाइप से जहां पहले पका हुआ भोजन भेजा गया, वहीं 10वें दिन श्रमिकों से सीधे वीडियो के जरिए बातचीत का वीडियो जारी हुआ है। टनल के अंदर से मजदूरों की कुछ तस्वीरें सामने आई है, इसके बाद हर कोई राहत की सांस ले रहा हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है सभी मजदूर सुरक्षित हैं।
सुरंग के अंदर मजदूर की स्थिति कैसी है इसको देखने के लिए एंडोस्कोपी फ्लेक्सी कैमरा भेजा गया, जिसके बाद जो तस्वीर सामने आए उससे साफ नजर आ रहा है कि सभी मजदूर अंदर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके साथ ही अब सामान्य भोजन भी अंदर भेजा जाने लगा है।
टनल के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचाया गए कैमरे के माध्यम से लोगों को आसानी से देखा जा सकता है,और उनसे बात भी की जा सकती है एक वॉकी टॉकी भी अंदर भेजा गया है,मजदूरों से अभी पाइप के जरिए बात की जा रही है,सभी मजदूर अंदर सुरक्षित हैं इसके अलावा मजदूरों को अब खाने में खिचड़ी दलिया फ्रूट्स और अन्य हल्के खाने के समान भेजे जा रहे हैं एक-एक करके सभी मजदूरों से कैमरे के सामने बुलाकर बात की जा रही है।
वीडियो ये है-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में 10 दिन से फंसे मजदूरों से अब सीधे बातचीत होने लगी है। जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो ये है.... pic.twitter.com/s0BGuss10U
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) November 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications