Uttarakhand: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे सिलक्यारा, सीएम धामी के साथ ले रहे जायजा

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रविवार सुबह उत्तरकाशी में रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने पहुंचे हैं।

Uttarkashi Union Road Transport Minister Nitin Gadkari reached Silkyara with CM pushkar dhami

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचें। जिसके बाद वे सीधे टनल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर चार धाम परियोजना के अंर्तगत बन रही सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर दिवाली की सुबह से फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हैं। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और पीएमओ की टीम भी यहां निरीक्षण कर चुकी है। माना जा रहा है कि सुरंग में फंसे मजदूर के रेस्क्यू में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं। रेस्क्यू का आज आठवां दिन है। अब टनल पर पांच तरीके छह टीमों की मदद से अभियान शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+