Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया क्या हैं अंदर के हालात और रेस्क्यू का बैकअप प्लान
Uttarkashi Tunnel Rescue उत्तरकाशी के सिलक्यारा की निर्माणाधीन टनल में फंसी 40 जिदंगियों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार लगातार इस रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अपडेट ले रहे हैं।

6 दिन बाद अभी सफलता हासिल तो नहीं हुई लेकिन टनल के अंदर एस्कैप टनल तैयार करने में लगातार सफलता हासिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि जैसे जैसे समय निकलता जा रहा है, वैसे-वैसे धैर्य कम होने के साथ ही मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) व टनल के प्रोजेक्ट मैनेजर अंशू मनीष खुल्को ने रेस्क्यू अभियान को लेकर आ रही परेशानियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'यह आसान लगता है कि हम वहां पहुंच जाएंगे, लेकिन जहां पर आपको लगता है कि प्रकृति नाजुक है, अधिक कंपन हो सकता है, संतुलन बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन ऐसी जगह जब आप पहुंचेंगे तो पता चलता है कि वहां पर स्थिति बहुत नाजुक है।
उन्होंने कहा कि हमें अंदर सभी लोगों का मनोबल भी बनाए रखने की जरूरत है। अंदर मजदूरों को खाना और पानी की आपूर्ति के साथ ही फंसे हुए श्रमिकों की मनोवैज्ञानिक स्थिति ठीक है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से डॉक्टर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों द्वारा उनसे बात की जा रही है। वे सभी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। सभी का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
अंशू मनीष खुल्को ने बताया कि अब तक कुल 24 मीटर तक काम हो चुका है। जिसमें से 22 मीटर तक ड्रिल किया जा चुका हैं। खुल्को ने कहा कि हम एक बैकअप बनाकर चल रहे हैं ताकि काम बिना किसी बाधा के चलता रहे। ड्रिलिंग के लिए मशीनों को देश के विभिन्न हिस्सों से बुलाना पड़ता है। इसके लिए सेना के अलावा कई एजेंसियों की मदद लेनी पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications