Uttarakhand: टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने रेस्क्यू का काम शुरू करने से पहले यहां टेका माथा, जानिए वजह
Uttarkashi Silkyara Tunnel rescue उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए इंटरनैशनल टनलिंग अंडरग्राउंड स्पेस प्रफेसर के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स भी मौके पर पहुंचे हैं। अर्नोल्ड ने आते ही काम संभाल दिया है। इस बीच अर्नोल्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक मंदिर के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

बताया गया कि टनल के बाहर स्थानीय लोगों की मांग पर बौखनाग देवता का मंदिर स्थापित किया गया है। अर्नोल्ड डिक्स ने अपने काम की शुरूआत करने से पहले इस मंदिर में माथा टेका और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रार्थना की। इसके बाद ही अपना काम शुरू किया।
सोमवार को इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अर्नोल्ड डिक्स रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालने सिलक्यारा पहुंचे। प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स अंडरग्राउंड और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्टक्टर के एक्सपर्ट हैं। उन्होंने आते ही टनल के अंदर और ऊपर स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस बीच अर्नोल्ड डिक्स एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे टनल के बाहर बने बौखनाग देवता के मंदिर में हाथ जोडे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जो कि उनकी काम और भगवान के प्रति आस्था को सीधे तौर पर दिखा रहा है।
सिलक्यारा टनल के हादसे के बाद से ही स्थानीय लोगों ने इस घटना को देवता का प्रकोप माना। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि सुरंग बनाने के दौरान निर्माण करने वाले लोगों ने सिलक्यारा में एक पुराने मंदिर को हटा दिया था। साथ ही टनल बनने के बाद एक नया मंदिर बनाने का वादा करने की बात भी की गई। 'एस्केप टनल' तैयार करते समय जब बार बार परेशानी सामने आई तो ग्रामीणों ने इस बात को दोहराया कि उसी का प्रकोप हादसा बनकर सामने आ रहा है।
जिसके बाद अधिकारियों ने एक छोटा सा मंदिर टनल के बाहर स्थापित कर सारा काम निपटने के बाद भव्य मंदिर बनाने की बात कही है। इसके बाद निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने बौखनाग देवता के पुजारी को बुलाकर उनसे क्षमा याचना की और पूजा संपन्न करवाई।
कंपनी प्रबंधन ने सुरंग के बाहर बौखनाग देवता का मंदिर फिर से स्थापित कर दिया। बौखनाग देवता के पुजारी ने सुरंग में पूजा अर्चना की। आरती करने के बाद उन्होंने मजदूरों को बचाने के लिए किए जा रहे अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना की। बता दें कि बौखनाग देवता को इलाके का रक्षक माना जाता है। अर्नोल्ड डिक्स ने इसी मंदिर में माथा टेककर अभियान को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा है।
उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर इंटरनेशनल टनलिंग अंडरग्राउंड स्पेस प्रोफेसर के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स पहुंचे। उन्होंने सुरंग के बाहर मंदिर के सामने हाथ जोड़े।
इधर, उत्तरकाशी में ड्रिलिंग मशीन लेकर आ रहा ट्रक आज सुबह 3 बजे ऋषिकेश में खाई में गिरा। ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल है। pic.twitter.com/5ZcZuM4uwo
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications