Uttarkashi Tunnel Rescue LIVE: अब 10 मीटर की दूरी बाकी, 11:30 बजे तक शुरू होगी ड्रिलिंग

Uttarkashi tunnel collapse live: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 13वां दिन है। अब इन मजदूरों को बाहर निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम की कोशिशें पूरी होती नजर आ रही हैं। फिलहाल 10 से 12 मीटर पाइप इंसर्ट होना है। असल में गुरुवार की रात ऑगर ड्रिलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद कार्य रोक दिया गया था। अब सुरंग में 46.8 मीटर तक ड्रिल कर चुके हैं। इन मजदूरों के आज बाहर आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, मजूदरों के बाहर निकलने पर उन्हें तुरंत मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए टनल के बाहर 41 एंबुलेंस भी तैयार रखी गई हैं।

पढ़िए, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट...

Uttarkashi Tunnel Rescue

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Nov 24, 2023, 9:27 AM IST

कब शुरू होगी ऑगर ड्रिलिंग की प्रक्रिया? साइट पर मौजूद भास्कर खुल्बे ने बताया

उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "अभी स्थिति काफी ठीक है। कल रात हमें दो चीजों पर काम करना था। सबसे पहले, हमें मशीन के प्लेटफॉर्म का पुनर्गठन कर दिया और इसके बाद पाइप पर जो थोड़ा दबाव था उसे काटने का काम चल रहा है ये पूरा हो जाने के बाद हम ऑगर ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगे।नहमें उम्मीद है कि हम सुबह 11-11:30 बजे तक ड्रिलिंग शुरू कर देंगे. पार्सन्स कंपनी ने ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार से जो अध्ययन किया है उसे हमें पता चला कि अगले 5 मीटर तक कोई धातु अवरोध नहीं है। इसका मतलब है कि हमारी ड्रिलिंग सुचारू होनी चाहिए।..."
Nov 24, 2023, 9:25 AM IST

फंसे हुए मजदूरों को तनाव से बचाने के लिए बोर्ड गेम, ताश और ताश भेजा गया

Uttarkashi tunnel rescue operation: उत्तराकाशी के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को तनाव से राहत देने के लिए बोर्ड गेम, ताश भेजा गया है।
Nov 24, 2023, 8:24 AM IST

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर क्या बोले अधिकारी?

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर अधिकारी ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को कब तक निकल पाएंगे, इसके लि समयसीमा बताना गलत होगा...। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाए...
Nov 24, 2023, 7:30 AM IST

Uttarkashi tunnel rescue operation: कुछ घंटे में शुरू होगी ड्रिलिंग

ऑगर ड्रिलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद कल ड्रिलिंग कार्य रोक दिया गया था। अब तक बचावकर्मी सिल्कयारा सुरंग में 46.8 मीटर तक ड्रिल कर चुके हैं। कुछ घंटे में फिर से ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा।
Nov 24, 2023, 7:01 AM IST

Uttarkashi Tunnel rescue: CM धामी उत्तरकाशी के मातली में अस्थाई बेस कैंप में हैं

आज रेस्क्यू अभियान का 13 वां दिन है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के मातली में अस्थाई बेस कैंप से ही अपना कामकाज शुरू कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने टनल साइट पर कमान संभाली है और वह अब यही रेस्क्यू अभियान को लेकर पल-पल का अपडेट ले रहे हैं और टनल के अंदर जाकर काम कर रहे लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
Nov 24, 2023, 7:00 AM IST

Uttarkashi Tunnel rescue: मशीनों के लिए नया प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है

ऑगर मशीन के लिए नया प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है, जिसका बेस मजबूत होते ही, ड्रिलिंग का काम शुरू हो पाएगा अभी भी कम से कम 10 मीटर पाइप इंसर्ट होना है। ऐसे में आज का दिन एक बार फिर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Nov 24, 2023, 6:56 AM IST

Uttarkashi Tunnel rescue: रेस्क्यू टीम मजदूरों के काफी करीब

Uttarkashi Tunnel rescue: उत्तरकाशी बचाव अभियान को लेकर सामने आई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि रेस्क्यू टीम सुरंग के अंगर फंसे 41 मजदूरों के काफी करीब पहुंच गई है। अब यह दूरी सिर्फ 9 से 12 मीटर की रह गई है।
Nov 24, 2023, 6:38 AM IST

Uttarkashi Tunnel rescue: ड्रोन तकनीक पर क्या बोले रेस्क्यू में लगे अधिकारी?

उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल की जा रही ड्रोन तकनीक पर स्क्वाड्रन इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ सिरिएक जोसेफ कहते हैं, "यह (ड्रोन) नवीनतम तकनीकों में से एक है जो सुरंग के अंदर जा सकता है, यह जीपीएस में नहीं जाता है।"
Nov 24, 2023, 6:34 AM IST

41 मजदूरों के लिए पैक किया जा रहा है खाना

उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान के तहत अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए खाना पैक किया जा रहा है।
Nov 24, 2023, 2:40 AM IST

सुरंग के बाहर अलर्ट टीम

आज दोपहर 12 बजे से पहले माना जा रहा है कि मजदूर सुरंग से बाहर आ जाएंगे। सुरंग के बाहर कई टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
Nov 24, 2023, 1:41 AM IST

डॉक्टर ने बताया क्या समस्ताएं हो सकती हैं

सफदरगंज के डॉक्टर जुगल किशोर ने कहा भूस्खलन या फिर पहाड़ों के ऊपर बर्फ में फंस जाने पर लोगों के भीतर शारीरिक और मानसिक दोनों ही समस्याएं होती हैं। फ्रॉस्ट पाइल्स, हाइपोथर्मिया हो सकती है। उत्तरकाशी सुरंग की बात करें तो यहां पर सुरंग में तापमान की दिक्कत नहीं होगी। खाना-पानी नहीं मिलने की वजह से शरीर में कुछ इंबैलेंस होता है, जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन और मूर्छा की स्थिति हो सकती है, यह खतरनाक हो सकता है। कई लोग साथ में हैं तो एक दूसरे की मदद करेंगे।
Nov 24, 2023, 12:01 AM IST

रेस्क्यू साइट पर ही रात गुजारेंगे सीएम धामी

रेस्क्यू साइट पर बने सीएम कैंप में ही रात गुजारेंगे पुष्कर सिंह धामी। वह यहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।
Nov 24, 2023, 12:00 AM IST

दोपहर तक बाहर आ सकते हैं श्रमिक

अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक श्रमिक बाहर आ सकते हैं, हालांकि इसकी टाइमलाइन अभी सेट नहीं की जा सकती है
Nov 23, 2023, 11:59 PM IST

ड्रिलिंग का काम रुका

तकनीकी खराबी के चलते ड्रिलिंग का काम रुक गया है, मशीन को सही होने में 1-2 घंटे का समय लगेगा,सुबह 9 बजे फिर से शुरू होगी ड्रिलिंग
Nov 23, 2023, 10:55 PM IST

बाहर आते ही एंबुलेंस में ले जाया जाएगा श्रमिकों को

मजदूरों को एक-एक करके बाहर लाया जाएगा और सीधा उन्हें बाहर खड़ी एंबुलेंस में ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
Nov 23, 2023, 10:53 PM IST

46.8 मीटर खुदाई पूरी

अबतक कुल 46.8 मीटर की ड्रिलिंग हो चुकी है। जल्द ही मजदूरों को बाहर लाया जाएगा।
Nov 23, 2023, 9:35 PM IST

46.8 मीटर तक ड्रिलिंग के बाद आई तकनीकी खराबी

ऑगर ड्रिलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद ड्रिलिंग का काम रुक गया। अब तक, बचावकर्मी सिल्कयारा सुरंग में 46.8 मीटर तक ड्रिल कर चुके हैं।
Nov 23, 2023, 5:43 PM IST

मातली में बने अस्थाई CM कैंप से धामी रखेंगे पूरा अपडेट

सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस ऑपेरशन की बेहतर तरह से मॉनिटरिंग के मद्देनजर यह अस्थाई कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है। फिलहाल, जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, तब तक के लिए मातली में  मुख्यमंत्री ठहरे हुए हैं।
Nov 23, 2023, 4:22 PM IST

'श्रमिकों को बचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन'

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए अंदर पाइपलाइन बिछाई गई है। ऑगुर ड्रिलिंग मशीन से रास्ते में आई रुकावट को काटकर आगे का रास्ता बनाया जा रहा।
Nov 23, 2023, 3:36 PM IST

टनल के अंदर तैयार किया जा रहा है रास्ता

उत्तरकाशी टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल को मशीन से काटकर रास्ता बनाया जा रहा है।
Nov 23, 2023, 3:11 PM IST

बचाए गए श्रमिकों का हाल जानने पहुंचे CM पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यार में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों का हाल जानने और रेस्कयू अभियान का जायजा लेने के लिए पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बात की। श्रमिक गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही तीव्र गति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी सीएम ने जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के द्वारा लगातार जानकारी लिए जाने का भी अपडेट श्रमिकों को दिया है। उम्मीद की जा रही है कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। श्रमिकों को सकुशल निकाल लिया जाएगा।
Nov 23, 2023, 2:36 PM IST

'रास्ते काटकर होगा रेस्क्यू, एम्स ऋषिकेश भी तैयार'

टनल में आई रुकावटों को रास्ता काटकर रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर बचाए गए लोगों को एम्स ऋषिकेश लाने की योजना है। सरकार ने उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में व्यवस्था की है। उन्हें पहले वहां ले जाया जाएगा। फिर हमारे पास है। यहां भी व्यवस्था की गई है। ट्रॉमा, आईसीयू बेड उनके लिए आरक्षित किए गए हैं। यह जानकारी एम्स ऋषिकेश के अस्पताल प्रशासन डॉ. नरेंद्र कुमार ने दी है।
Nov 23, 2023, 2:09 PM IST

बौखनाग मंदिर में धामी ने टेका माथा

उत्तरकाशी में टनल से बाहर निकलकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बौखनाग मंदिर में टेका माथा, जारी है मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
Nov 23, 2023, 1:39 PM IST

स्ट्रेचर डालकर किया जाएगा रास्ते को चेक

करीब 60 मीटर के एस्केप टनल में एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम अंदर जाकर निकालेगी मजदूरों को बाहर, टनल में स्ट्रेचर डालकर पूरे रास्ते को किया जाएगा चेक
Nov 23, 2023, 1:38 PM IST

एनडीआरएफ ने शुरू की तैयारी

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने, ड्रिलिंग के बाद मजदूरों को बाहर कैसे निकाला जाएगा, इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
Nov 23, 2023, 12:09 PM IST

नोडल ऑफिसर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दोपहर 12.30 बजे नोडल ऑफिसर नीरज खेरवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की देंगे विस्तार से जानकारी
Nov 23, 2023, 12:09 PM IST

टनल से बाहर निकले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह टनल से निकले बाहर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियो से ली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी
Nov 23, 2023, 12:07 PM IST

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगेगा कितना वक्त

उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल में 12 मीटर वाले 800 एमएम के दो पाइप इन्सर्ट किए जाना बाकी, रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 घंटे का लग सकता है वक्त
Nov 23, 2023, 11:28 AM IST

रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम धामी ने ली जानकारी

सिल्कयारा टनल पहुंचे उत्तरखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन की अधिकारियों ले रहे हैं जानकारी।
रेस्क्यू ऑपरेशन की सीएम धामी ने ली जानकारी
Nov 23, 2023, 11:16 AM IST

अंतिम चरण में है बचाव अभियान: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "ऑगर मशीन के जरिए 45 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। बचाव अपने अंतिम चरण में है। कुछ बाधाएं आ रही हैं लेकिन हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सभी श्रमिक बाहर आएं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+