'समयसीमा बताना गलत होगा...', उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बोले अधिकारी, कुछ घंटे में शुरू होगी ड्रिलिंग
Uttarkashi Tunnel rescue Today Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए आज शुक्रवार (24 नवंबर) को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 13वां दिन है। 12 नवंबर को उत्तरकाशी सुरंग हादसा होने के बाद से 41 मजदूर वहां फंसे हैं। सुरंग में 46.8 मीटर तक की ड्रिलिंग के बाद वहां काम रोक दिया गया था। लेकिन आज फिर से सुबह 9 बजे से ड्रिलिंग फिर से शुरू होगी।
असल में ऑगर ड्रिलिंग मशीन में आई तकनीकी खराबी के बाद कल गुरुवार की रात ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया था। अब तक बचावकर्मियों ने सुरंग में 46.8 मीटर तक ड्रिल कर चुके हैं। अब सिर्फ 10-12 मीटर की दूरी और बाकी रह गई है।

कब तक सुरंग में फंसे 41 मजदूर बाहर आ जाएंगे? इस सवाल के जवाब पर बचाव अभियान में लगे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि, ''पूरा ऑपरेशन एक 'युद्ध' की तरह है और इस अभियान के लिए कोई समयसीमा देना उचित नहीं होगा। ये गलत होगा क्योंकि इससे केवल उस कार्यबल पर दबाव पड़ेगा जो पहले से ही विपरीत परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहा है।''
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, ''कई एक्सपर्ट राय दे रहे हैं कि उन्हें आज शाम, कल सुबह तक बचाया जा सकता है, लेकिन याद रखें कि ये ऑपरेशन एक युद्ध की तरह हैं। इन ऑपरेशनों को समयरेखा नहीं दी जानी चाहिए। युद्ध में, हम नहीं जानते कि दुश्मन कैसे प्रतिक्रिया देगा। ये हिमालयन है, भूविज्ञान हमारा दुश्मन है। सुरंग किस कोण से ढही है, हमें नहीं पता है...इसलिए एक समयसीमा देना गलत होगा।''
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे हुए 41 मजदूरों के लिए खाना पैक किया जा रहा है। जो थोड़ी देर में पाइप के जरिए,....उनतक पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications