लॉकडाउन: उत्तरकाशी में 6 माह और 3 साल के बच्चे सहित 51 लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR
देहरादून। उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्तरकाशी जिले में पुलिस ने 6 माह और तीन साल तक के बच्च समेत 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्वारंटाइन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की है। अब इस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद उत्तरकाशी के डीएम ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जुवेनाइल लॉ के अनुसार 8 साल से छोटे बच्चे पर मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। ये कैसे हुआ इस बात की जांच की जाएगी।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी की राजस्व पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान घर में किए गए क्वारंटाइन के नियमों के उल्लंघन के लिए 51 लोगों के सहित 6 महीने और 3 साल के बच्चे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तरकाशी के डीएम ने कहा, 'जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत 8 साल से कम आयु के बच्चों के खिलाफ एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) नहीं दर्ज की जा सकती। इस मामले में जांच की जाएगी।'
अब इस मामले में उत्तरकाशी के डीएम ने कोविड-19 के मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के मजिस्ट्रेट के खिलाफ अनुशासनात्मक और निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications