Uttarkashi news: यमुना घाटी के स्यानाचट्टी में झील से पूरा कस्बा जलमग्न, दहशत में लोग, जानिए क्या उठाए कदम
Uttarkashi lake in yamuna: उत्तरकाशी के धराली आपदा के बीच यमुना घाटी में झील बन जाने से प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील से पूरा कस्बा जलमग्न हो गया है। घर, दुकानें और होटल पानी में डूबे हुए हैं। करीब 250 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
इस बीच पानी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिससे मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिससे लोग दहशत में हैं।यमुना नदी पर बनी झील के मुहाने को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। आसपास के कई गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

जिससे लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है। यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी पर बना मोटर पुल भी झील के जलस्तर में डूबने के कारण प्रशासन और राहत बचाव के लिए पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों को काफी मुश्किल हो रही है।
बताया जा रहा है कि स्यानाचट्टी के समीप कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण यमुना नदी का जल प्रवाह रुका, जिसके बाद झील का जलस्तर बढ़ गया है। करीब 400 मीटर लंबी और 300 मीटर चौड़ी झील का जलस्तर बढ़ने के कारण स्यानाचट्टी कस्बे में डूबा हुआ है। कुथनौर और खरादी में यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बने भवनों को खाली करवाया गया। जहां से लोग स्यालना, पुजारगांव, पाली गांव भंसाड़ी और खनेड़ा आदि गांव में शिफ्ट हो गए हैं।
इस बीच निर्मित झील को जल्द से जल्द खोलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, खाद्य आपूर्ति और पीडब्ल्यूडी की टीमों सहित सभी एजेंसियां मौके पर हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा है कि स्थानीय लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा लोगों के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहें हैं साथ ही मलबे से बनी कृत्रिम झील को खोलने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां भी मौके पर हैं। स्थिति अनुकूल होते ही झील को खोलने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी हैं। झील के एक हिस्से को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ , सिंचाई विभाग और अन्य सम्बंधित एजेंसियां जुटी हैं। पिछले एक घंटे में झील के जलस्तर में लगभग 2 फूट तक कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications