उत्तरकाशी में एक और बड़ा हादसा, डबरानी इलाके में गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरने से दो लोग दबे

Uttarakhand news: उत्तरकाशी जिले से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी के डबरानी इलाके में गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरने से दो लोग दब गए। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबने वाले दो युवक सुक्की गांव के बताए जा रहे हैं।

हादसा उसी स्थान पर हुआ है, जहां पर गंगोत्री हाईवे के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन युवक पैदल ही सड़क को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी भूस्खलन हो गया और एक युवक भागने में कामयाब हुआ लेकिन दो युवक मलबे में दब गए।

uttarkashi major accident two people buried under debris falling hill Gangotri Highway Dabrani area

दोनों युवक सुक्की गांव के हैं। इस बीच ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रशासन ऐसी स्थिति में किसी को डेंजर जोन से पैदल जाने के लिए मना कर रही है। इस बीच ये घटना हो गई। जिसको लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पांच अगस्त को हरसिल घाटी में आई आपदा के बाद से गंगोत्री हाईवे कई जगह क्षतिग्रस्त हो रखा है। नेताला से लेकर धराली तक कई जगह सड़क ही गायब है। सबसे बड़ी दिक्कत डबराणी क्षेत्र में है। जहां करीब 250 मीटर हिस्सा बह गया था, जिसके बाद यहां बीआरओ की मशीने हाईवे खोलने में लगी हुई है।

इसी जगह पर जेसीबी और अन्य मशीनें वेकल्पिक मार्ग खोलने में जुटी है। हालांकि मौसम बार बार खलल डाल रहा है। सडक मार्ग न होने की वजह से स्थानीय लोग पैदल ही सड़क को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ये हादसा हो गया।

जहां पर सड़क मार्ग नहीं है और भागीरथी को पार करना पड़ रहा है। वहां पर रेस्क्यू बोट लगाई गई है। ग्रामीणों को रेस्क्यू बोट से नदी पार कराई जा रही है। साथ ही सिलेंडर, राशन आदि कई जरुरी सामान भी बोट से ही पार कराए जा रहे हैं। ऐसे में हर कदम पर जान को हथेली पर रखकर लोग अपने घरों को पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+