उत्तरकाशीः नाबालिगों के मजाक के चलते जिंदा जल गई मासूम, 8 साल का भाई चीखता रह गया

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते मंगलवार की रात को दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आग ताप रहे बच्चों और किशोरों के मजाक में एक 13 साल की बच्ची की जान चली गई और खराब पड़ी टाट सूमो जल गई। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले तीनों बच्चे फरार हो गए। वहीं मृतक बच्ची भी नेपाल की रहने वाली है। घटना के बारे में मृतक बच्ची के छोटे भाई ने जानकारी दी।

uttarkashi girl burnt alive in car teenagers escaped

पुलिस के मुताबिक रात 11 बजे नेपाल के रहने वाले चार लड़के और एक लड़ी ट्रेजरी कार्यालय उत्तरकाशी के पास अलाव ताप रहे थे। इन सभी की उम्र 8 साल से 15 साल के बीच थी। वहीं पर खराब पड़ी सूमो में शांति नाम की बच्ची खेल रही थी। तभी आग ताप रहे बच्चों ने जलती हुई पॉलिथीन खेल रही शांति पर फेक दी, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। वहीं गाड़ी में भी आग फैल गई।

थोड़ी ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया। आग बढ़ती देख तीनों किशोर फरार हो गए। दुर्घटनास्थल पर किशोरी का आठ साल का भाई देवू रोता-चिल्लाता रहा। वाहन में भीषण आग देखकर ट्रेजरी के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस और फायर सर्विस टीम को सूटना दी।

मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी में जले किशोरी के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने तीनों किशोरों के खिलाफ थाना कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुरः मोमबत्ती से लगी आग और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई, मां समेत दो बच्चों की दम घुटने से मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+