गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, स्कूटी बरामद, हादसे की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस

गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे की वजह का पता नहीं लग पाया है। देर रात अंधेरे में हुए हादसे के कारण पुलिस जांच में जुटी है। मृतक युवकों में एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि दूसरा युवक पास के बड़ेथी गांव का बताया जा रहा है।

uttarkashi Gangotri Highway,Two youths died tragic accident Scooty recovered, police finding reason for the accident.

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास देर रात वाहनों की टक्कर की आवाज सुनाई दी। जिस पर आसपास के लोगों ने मौके पर देखा तो दो युवक लहुलुहान हालत में पड़े मिले। पास में स्कूटी भी बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस स्कूटी को टक्कर मारे जाने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक के शव की पहचान 26 वर्षीय विवेक शाह निवासी बड़ेथी गांव ​के रुप में हुई है। जबकि दूसरे का शव पहचान में नहीं आ रहा है। स्कूटी पर किसी वाहन के निशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+