Uttarkashi Cloudburst: धराली के बाद अब यहां बादल फटने से मची अफरा-तफरी, नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा

Uttarkashi Cloudburst उत्तराखंड में भारी बारिश तबाही बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी में पहले धराली में बादल फटने से जमकर तबाही हुई। अब हर्षिल घाटी में सुक्की के पास भी बादल फटने की जानकारी मिल रही है। सोशल मीडिया में हर्षिल और सुक्की के पास बादल फटने के बाद पानी का रौद्र रूप नजर आया है।

जिसके बाद उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। भागीरथी नदी का जलस्तर उफान पर है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को नदी से दूर रहने की अपील जारी की है। जगह -जगह पुलिस की ओर से लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारे से दूर होने को कहा जा रहा है।

Uttarkashi Cloudburst Dharali harshil panic cloudburs danger flood rising water level bhagirathi

प्रशासन, सेना और रेस्क्यू टीमें धराली गांव में बचाव एवं राहत कार्य चला रही है। इस बीच हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है। गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पूरे जिले में अब भी लगातार बारिश का क्रम जारी है।

स्थानीय लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। लगातार भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ऐेस में लोगों को लगातार सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

अब तक स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अतिवृष्टि/बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली बाजार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। वहीं हर्षिल हैलीपैड के आसपास के क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया। सेना,एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, पुलिस, एम्बुलेंस 108, चिकित्सा दल एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद है। भारी अतिवृष्टि से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आए हुए है। प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर जुट गई हैं।

राहत एवं बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। राहत शिविर में भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एम्बुलेंस,108 व डॉक्टर की टीम यथा समय मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में डॉक्टर को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। जनपद में लगातार हो रही तेज वर्षा से नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से नदी के तटवर्ती क्षेत्रो में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने एवं पुलिस प्रशासन को लोगो को सचेत करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+