यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से 3 से 4 यात्रियों की दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Yamunotri landslide: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज दुखद घटना हुई। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से 3 से 4 यात्रियों की दबने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद से प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। अब तक एक यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 4 यात्रियों की दबने की संभावना सूचना मिली। SDRF, पुलिस, वन विभाग, मेडिकल टीम एवं पशु चिकित्सा टीम घटना स्थल पर मौजूद है। रेस्क्यू कार्य जारी है।

इसके अतिरिक्त NDRF टीम, राजस्व टीम घटना स्थल के लिए रवाना है। मुंबई के एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर PHC जानकीचट्टी में पहुँचाया गया हैं। जिसका उपचार किया जा रहा हैं। 108 एम्बुलेन्स तैनात हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रहे हैं।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी से लगभग 03 किलोमीटर आगे नौ कैची नामक स्थान पर भूस्खलन की घटना घटित हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, 02-03 व्यक्तियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी।
एसडीआरएफ (SDRF) उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर त्वरित रूप से पहुँचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को घायलावस्था में मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया है। साथ ही, एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया जा रहा है और आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जा रही है। बचाव टीमो द्वारा दुर्गम परिस्थितियों में भी लगातार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications