Uttarkashi: 30 घंटे से टनल में फंसी 40 जानें, जानिए कैसे चल रहा रेस्क्यू, हेल्पलाइन नंबर जारी
Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर बन रहे टनल में हुए हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरंग में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। रेस्क्यू से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर 7455991223 जारी किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस ने बताया है कि वायरलेस वाकी-टॉकी से टनल के अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है, सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, मजदूरों के लिये कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं। टनल में पानी के पाइप के जरिये लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। जिससे फिलहाल प्रशासन से लेकर सभी के लिए राहत की खबर है। साथ ही अपनों का इंतजार कर रहे परिजनों ने भी राहत की खबर आई है।
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा से डंडालगांव तक बनाई जा रही सुरंग का हिस्सा धंस गया है। हादसे में 40 मजदूर मलबे में फंसे बताए गए है। हादसा मजदूरों की शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ है। हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासन से लेकर पूरा महकमा मौके पर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, 'लेपचा, हिमाचल प्रदेश से लौटते ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फोन के माध्यम से आज उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल निर्माण के समय मलबा आने की वजह से टनल में फंसे श्रमिकों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन टनल में 24 घंटे काम चल रहा है। टनल में लगभग ढाई किलोमीटर अंदर काम चल रहा है। हादसे के पहले रात की शिफ्ट वाले मजदूर टनल से बाहर आ रहे थे और दिन की शिफ्ट वाले मजदूर टनल के अंदर जा रहे थे। तभी टनल के मुहाने से 300 मीटर अंदर मिट्टी गिरने लगी। करीबन टनल का 30 मीटर का हिस्सा मिट्टी से पट गया है।
सुरंग में फंसे मजदूर उत्तराखंड सहित झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश व हिमाचल, ओडिशा राज्यों के हैं। फंसने वाले मजदूरों में उत्तराखंड के कोटद्वार व पिथौराढ़ के दो समेत बिहार के 4, पश्चिम बंगाल के 3, असम के 2, झारखंड के 15, उत्तरप्रदेश के 8, हिमाचल का एक और ओडिशा के पांच शामिल हैं।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications