मिलिए, साइकिल से लेकर जेसीबी तक का पंचर ठीक करने वाली पहाड़ की टायर डॉक्टर से, Viral Video
नैनीताल की 57 वर्षीय कमला नेगी पहाड़ की महिलाओं के लिए मिसाल
देहरादून, 3 अगस्त। उत्तराखंड पहाड़ी राज्य हैं, यहां की महिलाओं की पूरे देश में मिसाल दी जाती है। पर्यावरण के क्षेत्र से लेकर खेती तक हर क्षेत्र में पहाड़ की महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। लेकिन पहाड़ की एक महिला ऐसी भी हैं जो कि दूसरी महिलाओं के लिए ऐसे काम में मिसाल बन रही हैं, जो कि अक्सर आपने पुरूषों को ही करते हुए देखा होगा। नैनीताल जिले में एक महिला सालों से साइकिल से लेकर जेसीबी तक गाड़ियों में पंचर लगाने का काम करती हैं। महिला ने शुरूआत में अपने पति के काम में हाथ बढ़ाने के लिए ये काम सीखा लेकिन अब महिला दुकान में रहकर इलाके में पंचर डॉक्टर या दीदी के नाम से फेमस हो गई हैं।
Recommended Video

57 वर्षीय महिला पहाड़ की दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल
आज जब महिलाएं पुरूषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं तो फिर हर क्षेत्र में वे पुरूषों से दो कदम आगे ही निकलती जा रही हैं। ऐसे ही एक 57 वर्षीय महिला ने कर दिखाया है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले की कमला नेगी पहाड़ की दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। कमला नेगी बीते 15 सालों से भी ज्यादा समय से ये काम कर रही हैं।

महिला के काम की हर तरफ तारीफ, जज्बे को करते हैं सब सलाम
कमला नेगी की दुकान रामगढ़ मुक्तेश्वर मार्ग पर है। जहां कई किमी तक कोई टायर पंचर ठीक करने की दुकान नहीं है। ऐेसे में हर कोई पर्यटक या स्थानीय इस दुकान पर ही आकर काम करवाते हैं। स्थानीय लोग कमला नेगी को दीदी या टायर डॉक्टर कहकर पुकारते हैं। हर कोई दीदी के इस काम और उनके जज्बे की भी तारीफ करते नहीं थकते हैं। कमला नेगी के इस तरह घर के आर्थिकी के लिए अपना योगदान देना बड़ी वजह है। घर के काम निपटाने के बाद वे दुकान में भी अपने पति के काम में हाथ बढ़ाकर अब इस तरह पूरे क्षेत्र में फेमस हो गई हैं।

पहले सीखा साइकिल का पंचर, अब जेसीबी तक का टायर पंचर लगा रहीं
कमला नेगी ने बताया कि शुरूआत में उन्होंने घर पर इस काम को सीखा, जिसमें साइकिल का पंचर लगाती थी, बाद में वह दुकान में रहकर स्कूटर से लेकर जेसीबी तक के टायर पंचर खुद ही ठीक करने लगी। जिसकाम को करते हुए उन्हें 15 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इतना ही नहीं वे अब कार सर्विसिंग के काम में भी सहयोग कर रही हैं। कमला नेगी अपने इस तरह के जज्बे के चलते सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications