Uttarakhand weather: पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर और ठिठुरन का यलो अलर्ट, जानिए कहां और कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। बुधवार से पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर बढ़ने और ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है। बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी का असर अब मौसम पर पड़ेगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को शीतलहर और ठिठुरन बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून में बुधवार को दिन तक मौसम शुष्क बना हुआ है।

Uttarakhand weather Yellow alert of severe cold wave and chill know where for how long last

दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। उत्तराखंड में बीते सोमवार को बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह शाम शीतलहर का प्रकोप बढता हुआ नजर आ रहा है। बदले हुए मौसम से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि बुखार, जुकाम जैसी समस्याओं से मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। काश्तकारों और किसानों को उम्मीद है कि एक बार फिर मौसम बदलेगा और बर्फबारी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह की राहत को लेकर अपडेट नहीं की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देर शाम आई.एस.बी.टी, देहरादून में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कंबल, गर्म कपड़े वितरण के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी में यात्रियों के लिए भी ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे श्रमिकों के साथ अलाव भी सेखा। उन्होंने अधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा रैन बसेरे पर्याप्त मात्रा में बिस्तर हो। उन्होंने कहा शहर में सड़को किनारे रह रहे लोगों, आवासहीन लोगों और परिवारों को भी रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा खासकर बच्चों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरा की सुविधा दी जाए। उन्होंने रैन बसेरे में आवश्यकता अनुसार भोजन की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए। उन्होंने कहा हमने जन सेवा के भाव से इस पूरे शीतकाल में बेसहारा लोगों की हर संभव सहायता करनी है। मुख्यमंत्री ने शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों में भी विशेष रूप से अलाव जलाने के भी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+