Uttarakhand weather: अप्रैल की शुरूआत में बदला मौसम,जानिए आगे क्या रहेगा हाल
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार को प्रदेशभर में हुई हल्की बारिश का असर सोमवार को भी नजर आया। अप्रैल के शुरूआती दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में मौसम अगले तीन दिन तक बदलने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम तीन अप्रैल तक बदला रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। प्रदेश के मैदानी जनपदों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अप्रैल की शुरूआत में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की प्रबल संभावनाएं जताई गई हैं।
रविवार को देहरादून में गर्मी का चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 31 मार्च को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2020 में इस दिन अधिकतम तापमान 30.1 रहा था। आज यानी सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications