Uttarakhand weather: 2024 की विदाई से पहले बर्फबारी की संभावना, क्रिसमस और न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिससेे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है। देहरादून के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना जताई है।
Recommended Video
जिसके बाद बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। मौसम का ये मिजाज 27 दिसंबर तक जारी रह सकता है। न्यू ईयर पर मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर फिलहाल इंतजार करना होगा। हालांकि क्रिसमस पर बर्फबारी या बारिश देखने को मिल सकती है।

बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान
बीते दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि सुबह शाम तेज हवाओं से ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अब मौसम बदल गया है। आज सुबह से आसमान में बादलों का घेरा नजर आ रहा है। जिससे जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दोपहर या शाम तक पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। देहरादून में भी आज मौसम खराब है।
देहरादून में हल्की बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून , टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में बर्फबारी की अंदेशा जताया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस बीच मसूरी और नैनीताल में स्थानीय व्यापारी बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। जिससे न्यू ईयर से पहले ठंड बढ़े और पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में पहाड़ों का रुख करें। इसके साथ ही बर्फबारी का भी फिर से इंतजार किया जा रहा है।
2024 की विदाई से पहले बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग की मानें तो मौसम विभाग ने प्रदेश में साल 2024 की विदाई से पहले बारिश और बर्फबारी के होने के हैं आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर से सक्रिय होगा। उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिलें में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications