Uttarakhand weather: रेड अलर्ट, भारी गुजर सकते हैं अगले 48 घंटे, तीन जिलों में स्कूल बंद, ये है मौसम का अपडेट
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
जिसको देखते हुए देहरादून समेत प्रदेशभर के कई जगहों पर स्कूलों को बंद रखने के निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं। हालांकि देहरादून में सुबह से चटक धूप खिली है।

बीते कुछ दिनों से दिनभर धूप खिल रही है और शाम को तेज बारिश हो रही है। जिससे लोगों के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उमस भरी गर्मी दिनभर लोगों को सता रही है।गंगोत्री, यमुनोत्री व बद्रीनाथ हाईवे जगह जगह भूस्खलन की वजह से बाधित हो रहा है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत नन्दप्रयाग के पास मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
Recommended Video
उत्तराखंड में बुधवार को मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बीते दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। बुधवार को मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में हरिद्वार देहरादून टिहरी और पौड़ी जिले में तेज बारिश होने की आशंका जताई है।
कुमाऊं मंडल में भी उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारी द्वारा रेड अलर्ट को देखते हुए पहले ही स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बुधवार को देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने सर्तकता बरतने को कहा है। साथ ही प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।












Click it and Unblock the Notifications