Uttarakhand weather: बारिश का कहर, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जानिए आगे कैसा रहेगा

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश से गर्मी से थोड़ा राहत मिली है। लेकिन कहीं गर्मी से राहत मिली तो कहीं बारिश आफत बनकर बरसी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार को उत्तरकाशी जिले में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सालरा ग्राम पंचायत के बदांऊ गांव में आंधी तूफान से पुराने मकान की छत उड़ गई। जिसके चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Uttarakhand weather update Rain wreaks havoc rivers streams overflow heavy rains mountainous areas

बड़कोट के खरादी में तेज बारिश के बाद मलबा आ गया। मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहन फंसे रहे। पिथौरागढ़ के मदकोट तल्ला बाजार में पीपल के पेड़ की टहनी टूटने से 1 बाइक और 3 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पौड़ी के बीरोंखाल के रसिया महादेव क्षेत्र में भारी बारिश से अफरा तफरी मच गई।

खटलगढ़ क्षेत्र में कहानी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी कर दी है। पौड़ी शहर के सर्किट हाउस, श्रीनगर रोड और कंडोलिया क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए। जिससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया और वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई।

वहीं, पेड़ गिरने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और युद्ध स्तर पर राहत एवं बहाली के काम में जुट गई है ।रामनगर में भी बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। जिसके बाद ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश होने की संभावना जताई है। भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बारिश व आकाशीय देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+