Uttarakhand weather गर्मी के तेवर के बीच बारिश की फुहारें दे सकती हैं राहत,जानिए कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे में मौसम को लेकर काफी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र 11 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत में बारिश का अनुमान जताया है।

Uttarakhand weather update Rain showers can provide relief amid heat know how the weather will be

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। देहरादून के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी। कुमाऊं के पांच जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल माह में भी अभी से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। उधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून समेत मैदानी इलाकों में गर्मी अपना असर दिखा रही है।

रविवार को राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार से कुछ हवा और बारिश से बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+