Uttarakhand weather मौसम बदलने के आसार, जानिए बारिश और बर्फबारी को लेकर क्या है अपडेट
उत्तराखंड में कल से मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एकबार फिर से पश्चिम विक्षोव सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके चलते उत्तराखंड में बारिश के साथ अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार हो रहा है। न्यू ईयर के पहले से ही लोग बारिश और बर्फबारी को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं। मौसम शुष्क होने से बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही हैं तो किसान भी बारिश न होने से परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 9 जनवरी से बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 9 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं,वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते कई दिनों से हरिद्वार और उधम सिंह नगर में छाए घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार जल्द पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications