Uttarakhand weather: मार्च की शुरूआत बारिश और बर्फबारी के साथ, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में मार्च के पहले दिन से ही मौसम बदल गया है। आज प्रदेश भर में मौसम में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं। देहरादून में भी मौसम खराब है और बारिश की संभावना बनी हुई है।

Uttarakhand weather update March starts with rain snowfall, know how weather will be

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ों पर बारिश से मैदानी जिलों में भी तापमान में कुछ असर पड़ सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से मौसम साफ हो गया था। लेकिन एक बार फिर मौसम बदल गया है। .

उत्तराखंड में आज पांच पर्वतीय जनपद भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में जहां निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. इस दौरान प्रदेश में कई जगह पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी उम्मीद है। दूसरी तरफ सुबह से ही मैदानी जिलों में भी मौसम बदला हुआ है। ​पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी से सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड के छात्रों को उठानी पड़ रही है।

इन दिनों उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिन मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च को को प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+