Uttarakhand weather: बदलने वाला है मौसम, बढ़ेगी ठंड, बारिश के हैं आसार,जानिए कब और कहां
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश से मौसम बदल सकता है। बीते कुछ समय से मौसम शुष्क होने से हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा था। जबकि सुबह शाम ठंड का भी असर हो रहा है।
राजधानी देहरादून में अब सुबह के समय में देहरादून में कोहरा छाये रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहाड़ी जिलों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरने की उम्मीद है।

5 नवंबर को पहाड़ के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून का मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाने से मौसम ठंडा होगा।
मानसून की विदाई के बाद सूखे का सामना कर रहे उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही देहरादून में आगामी कुछ दिनों में हल्का कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पहाड़ी जिलों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश न होने की वजह से दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। आने वाले चार-पांच दिनों में भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन तीनों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में सुबह शाम हल्का कोहरा आ सकता है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications