Uttarakhand weather today होली से पहले बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कब और कहां, 5 दिन का कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather today उत्तराखंड में होली से पहले बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 27 फरवरी से मौसम करवट ले सकता है। आज और कल यानी बुधवार और गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन फिलहाल मौसम साफ है, उसके बाद बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
जिससे मौसम में ठंड लौट सकती है। शुक्रवार 27 फरवरी को प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दो जिले गढ़वाल मंडल और एक जिला कुमाऊं मंडल में स्थित है। गढ़वाल मंडल में सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी।

इन जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी इन दिन बारिश और बर्फबारी होगी। शेष 10 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जारी किया गया है। शनिवार यानी 28 फरवरी को उत्तराखंड के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी।
बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी। 1 और 2 मार्च को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। देहरादून समेत मैदानी जिलों में लोगों ने गरम कपड़े उतार दिए हैं। लेकिन एक दो दिन बाद फिर मौसम में ठंड का एहसास हो सकता है। हालांकि होली के बाद गर्मी तेवर दिखा सकती है। देहरादून के मौसम की बात करें तो कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। आज यानि बुधवार को भी मौसम शुष्क बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications