Uttarakhand weather today: भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग का फिर अलर्ट जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में रविवार शाम से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून में आज भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद रखा गया है। पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य जारी है। गंगोत्री हाईवे पर कुज्जन-तिहार मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग से मलबा हटाया जाना है।, लेकिन यहां पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है।

Uttarakhand weather today Heavy rain continues Meteorological Department alert again schools closed 5 districts

जिसे देखते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को पांच अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। प्रदेश भर में कई सड़कें बंद हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने को लेकर पत्र जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चम्पावत, देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, पांच अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संंभावना है।

खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें। देहरादून के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इस बीच सोमवार सुबह जिला प्रशासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया, जब तक कई स्कूल खुल चुके थे, बच्चों को रास्ते से ही लौटना पड़ा। देहरादून में रविवार दोपहर बाद से ही रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है। इस बीच जगह जगह जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+