Uttarakhand Weather today बदलेगा मिजाज, दो दिन बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, कहां-कहां, होली पर कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि हल्के बादल लगने से मौसम में गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। आज 27 और कल 28 फरवरी को मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। होली पर मौसम साफ रह सकता है
मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने के अनुमान है। 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में शुक्रवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। 5 जिलों में बारिश व हल्की बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बरकरार है। 1 मार्च से होली तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान भी बढ़ने के आसार है। साफ है कि 4 मार्च होली के दिन मौसम साफ रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है।
28 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। देहरादून के मौसम की बात करें तो कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि हल्के बादल छाए होने से ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications