Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी

Uttarakhand weather snowfall Kedarnath Badrinath उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी का दौर जारी है। चारों धाम इस समय बर्फबारी से लकदक नजर आ रहे हैं।केदारनाथ धाम में लगभग 4 फीट बर्फबारी, बदरीनाथ धाम में भी करीब 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है।

मौसम विभाग ने फिर से बर्फबारी व हिमस्खलन की संभावना जताई गई है। आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के संबंध में विशेष आदेश जारी किये गये हैं।

Uttarakhand weather snowfall Kedarnath Badrinath 3 to 4 feet snow accumulated avalanche alert

मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें।
केदारनाथ धाम में लगभग 4 फीट बर्फबारी हो चुकी है। लगातार हिमपात जारी है।

बताया जा रहा है कि बदरीनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी जारी ​है। अब तक करीब 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि, निचले इलाकों में बारिश के साथ ठंड बढ़ गई है। मार्च के महिनें में दिसंबर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तरकाशी जिला प्रशासन के अनुसार जिला मुख्यालय सहित जनपद के समस्त तहसील क्षेत्र अन्तर्गत हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

जबकि यमुनोत्री धाम, खरसाली, गंगोत्रीधाम, हर्षिल, आदि क्षेत्रों मे बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से अब मुश्किलें भी बढ़ रही हैंं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नगुण, नालूपानी के पास पत्थर गिरने के कारण अवरूद्ध रहा। जिसे सुबह आज खुलवा दिया गया। जबकि सुखी टॉप से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया। जिसे बीआरओ की मशीनों द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने का कार्य गतिमान है।

राज्य में मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है कि किसी भी संभावित आपदा से पहले लोगों तक समय रहते जानकारी पहुंचाई जा सके। इसके लिए Emergency Alert जैसे सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को एक साथ चेतावनी दी जा सके। शुक्रवार को सभी को इस तरह का मैसेज फोन पर भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+