Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम

Uttarakhand weather Snowfall in Kedarnath उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने से ठंड लौट आई है। बर्फबारी से पहाड़ों में मौसम काफी बदल गया है। केदारनाथ समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। पूरी केदार घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है।

कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए हैं। भारी बर्फबारी के बीच सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।मौसम की बात करें तो उत्तराखंड में अभी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

Uttarakhand weather Snowfall in Kedarnath severe cold sub-zero temperatures aaj ka mousam

उत्तराखंड में निचले इलाकों में मौसम शुष्क हो गया है पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं मध्यम हवाएं चलने से ठंडक बनी हुई है। दून में भी धूप के साथ आंशिक बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को देहरादून में सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप खिल उठी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। दून में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। इसके बाद भी अगले कुछ दिन पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।

  • आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।
  • उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी
  • हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी बर्फ से ढकी
  • शून्य से नीचे तापमान में भी ड्यूटी पर डटे पुलिस और ITBP के जवान
  • विषम मौसम के बावजूद धाम में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
  • सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में कड़ा सुरक्षा घेरा किया कायम
  • जवान खुद ही बैरकों और आसपास की बर्फ हटाकर व्यवस्था बनाए रख रहे
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+