Uttarakhand weather:भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, कब होगी बारिश
भीषण गर्मी से परेशान उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड के अनुसार, राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकता है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से देहरादून समेत कई जिलों का तापमान 40 डिग्री पार करता रहा है। इस वजह से लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।

पर्यटक और उत्तराखंड आने वाले लोग भी यहां का मौसम देखकर परेशान हो गए हैं। लगातार गर्मी से पहाड़ में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। यहां तक की पहाड़ी जिले भी गर्मी से तप रहे हैं। हालांकि कल मंगलवार देर शाम को पहाड़ी जिलों में कुछ जगह बारिश से राहत मिलने की खबर है। लेकिन आज से उत्तराखंड में आज तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।
जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।
मानसून का भी 25 जून के आसपास आने की संभावना जताई गई है। इस बीच गर्मी के तेवर से हर कोई परेशान हैं। एसी, कूलर समेत इलेक्ट्रोनिक गेजेट्स की डिमांड कई गुना बढ़ गई है। जिससे दाम भी आसमान छू रहे हैं। हालात ये हैं कि बाजार से कूलर गायब हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications