Uttarakhand weather:अभी गर्मी से नहीं मिलने जा रही राहत, 8 जून तक हीट वेव का अलर्ट

उत्तराखंड में गर्मी से निजात नहीं,8 जून तक हीट वेव का अलर्ट

देहरादून, 6 जून। उत्तराखंड में फिलहाल गर्मी से किसी तरह की कोई निजात नहीं मिलने जा रही है। फिलहाल 8 जून तक हीट वेव का अलर्ट जारी है। ऐसे में बारिश या गर्मी से राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में भी मौसम फिलहाल गर्म ही रहेगा। इस तरह हीट वेव फिलहाल कुछ दिन गर्मी का ओर एहसास कराएगी।

Uttarakhand weather: Relief is not going to be available from the heat yet, heat wave alert till June 8

गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड
मई में राहत के बाद जून में शुरुआत से ही गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। मई में बीच में ही बारिश से थोड़ा राहत जरुर मिली थी लेकिन अब एक बार फिर जून में गर्मी का कहर जारी है। जो कि फिलहाल 8 जून तक हीट वेव के साथ जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मई में प्री-मानसून की संभावना व्यक्त की थी। संभावना जताई गई थी कि इस साल प्री-मानसून के कारण मई के बाद तापमान ऊपर नहीं जाएगा। लेकिन दोनों संभावनाएं फेल हो गई हैं। मई में पहले 20 तारीख के बाद प्री-मानसून एक्टिव होने की संभावना थी। फिर 26 मई के बाद बारिश की बात कही गई थी। लेकिन अब तक ऐसा कुछ दिखता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इधर रविवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दो जून को जहां तापमान ने 41.1 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड आंकड़ा दर्ज किया गया। वहीं तीन दिन बाद रविवार के दिन गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया। राजधानी दून में तो पारे ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो जून 2012 में अब तक का सबसे अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार दून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। ऐसे में मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+