Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, कब तक रहेगा ऐसा मौसम, कब आएगा मानसून
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बुधवार शाम से हुई बारिश से गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अभी एक से दो दिन इसी तरह के मौसम रहने का अनुमान जताया है।
देहरादून में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत जारी रह सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों में आज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इन दिनों बारिश का क्रम जारी है। हालांकि मैदानों में गर्मी अपना असर दिखा रही है। बुधवार को मौसम बदला और जमकर बारिश हुई। इसके बाद गर्मी से थोड़ा राहत मिली है। अब सबको मानसून का इंतजार है। उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के आसपास ही है। आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है।












Click it and Unblock the Notifications