Uttarakhand weather देहरादून समेत 8 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए 20 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather: मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में आठ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें गढ़वाल मंडल के 3 जिले और कुमाऊं मंडल के 5 जिले शामिल हैं। राज्य के बाकी 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान बहुत जोर से बादल गरजने और बिजली भी चमकने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क और सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक का मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से मानूसन कमजोर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार 15 सितंबर को देहरादून, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही चेतावनी दी है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक का मौसम का अलर्ट जारी किया है। 16 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान है। बाकी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
17 सितंबर को देहरादून और बागेश्वर जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी तो बाकी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 18 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 19 सितंबर और 20 सितंबर को भी बारिश का यही पैटर्न रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से मानूसन कमजोर पड़ सकता है। इस बीच यमुनोत्री धाम को छोड़कर गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा का संचालन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications