Uttarakhand weather news: कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, डीएम ने स्कूलों की जारी किया आदेश
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर कोहरे और कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह शाम कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में सुबह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून में डीएम ने सुबह साढ़े 8 बजे के बाद ही स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं।
जो कि 30 जनवरी तक लागू रहेगा। ऐसे में स्कूलों को अब स्कूल की टाइमिंग बदलनी पड़ेगी। सुबह कोहरे और ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये आदेश जारी किए हैं। ये आदेश सभी स्कूलों निजी, सरकारी और आंगनबाड़ियों के लिए जारी किए गए हैं। साथ ही सभी को आदेश पालन करने के सख्ती से निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदलने जा रहा है। अभी तक बारिश और बर्फबारी ना होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। बिक्रम सिंह के मुताबिक रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी आदि जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications