Uttarakhand weather news: मौसम ने ली करवट, बारिश व बर्फबारी से बढ़ी ठंड,जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ था, जिस वजह से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन आज मंगलवार को सुबह से बादलों ने डेरा डाला हुआ है।

पहाड़ों में जगह जगह बर्फबारी की सूचना है। जिससे ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री धाम में आज फरवरी माह की पहली बर्फबारी हुई है। कई जिलों में बूंदाबांदी जारी है। यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ में भी बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। निचले इलाकों में बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।

Uttarakhand weather news cold increased due to rain snowfall know how long last gangotri kedarnath

देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा भी चल रही है। हल्की बूंदाबांदी के बाद छाए घने बादल से तापमान में गिरावट आई है। चमोली कर्णप्रयाग में सोमवार रात्रि से मौसम खराब हुआ। आज सुबह से हल्की बारिश का क्रम जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। कुमांउ में भी कई जगह बारिश व बर्फबारी के समाचार हैं। बागेश्वर जिले की ऊंचाई वाले क्षेत्र, पिंडर घाटी में हल्की बारिश के समाचार है।

वहीं अन्य क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। गंगोत्री धाम से पंडित राजेश सेमवाल ने बताया कि धाम में सुबह से बर्फबारी हो रही है। जिससे जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश बताई गई थी।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल की माने तो पश्चिम विक्षोप सक्रिय होने से 3 फरवरी की रात से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जबकि 4 फरवरी को उच्च हिमालय क्षेत्र में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जना की संभावना है।

जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। 5 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा लेकिन 6 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+