Uttarakhand mosam: बारिश और बर्फबारी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब बदलेगा मौसम, क्या हैं हालात
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। हालांकि सबको इस सीजन की बारिश का इंतजार है। अब मौसम विभाग ने नौ जनवरी से मौसम बदलने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नौ और दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले पांच दिन तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में पांच दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। बता दें कि नए साल पर सैलानियों ने प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने का इंतजार किया। लेकिन इसको लेकर सैलानियों को मायूसी हाथ लगी। इतना ही नहीं व्यापारी और किसान भी इससे थोड़ा निराश नजर आए।
लेकिन अब नए साल के पहले सप्ताह के बाद बारिश की संभावना से लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी होने से पर्यटक एक बार फिर उत्तराखंड का रूख कर सकते हैं। इससे एक बार फिर प्रदेश में सैलानियों के आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि बारिश न होने से किसानों को भी नुकसान हो रहा है। साथ ही इस मौसम से लोगों को कई तरह की परेशानी और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों उत्तराखंड जबरदस्त कोहरे और ठंड के आगोश में हैं। तराई और भाबर कोहरे के आगोश में नजर आ रहा है जबकि पहाड़ में दिन में चटक धूप तो सुबह शाम जबरदस्त ठंड पड़ रही है।
बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड लोेगों को परेशान कर रही है। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर पाला नजर आया। लोग कई जगहों पर अलाव जलाते नजर आ रहे हैं। इस तरह का मौसम अभी कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।
-
Bengaluru वालों को क्या मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, क्या होगी प्री-मानसून बरसात? IMD ने जारी किया अलर्ट -
Uttarakhand Weather today बिगड़ा मौसम, बारिश और तूफान का यलो अलर्ट जारी, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम -
Aaj ka Mausam: 18 राज्यों पर मौसम का डबल अटैक! कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू, IMD का बड़ा अलर्ट -
IMD Weather Forecast Today: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की आशंका, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में रेन अलर्ट -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस












Click it and Unblock the Notifications