Uttarakhand Weather:13 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, कुमाऊं में बारिश से आसमानी आफत

Uttarakhand :13 अक्टूबर के बाद में वर्षा से राहत के आसार

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक अभी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कुमाऊं में बारिश का कहर ज्यादा बरपा है। इस दौरान तीन लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। भूस्खलन, मलबा आने ,से कुमाऊं में 100 से ज्यादा सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

uttarakhand weather meteorological department heavy Rain alert till October 13 Kumaon sky disaster

कुमाऊं मंडल में कई जगहों भारी से भारी वर्षा हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित

प्रदेशभर में पिछले 24 घंटे में बारिश का क्रम जारी है। चारों धामों बदरीनाथ,केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़,चंपावत,नैनीताल आदि जनपदों में कई जगहों भारी से भारी वर्षा हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।अल्मोड़ा जिले के सल्ट में सोमवार तड़के हुए भूस्खलन में गोशाला के पीछे की दीवार टूटने से गौशाला में सो रहे 62 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई। पिथौरागढ़ के धारचूला में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 35 वर्षीय दीवान सिंह की मौत हो गई है। चंपावत के बनबसा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस तरह बारिश का कहर बरपा है।

स्टेट हाईवे जलमग्न, धान की फसल खराब
बनबसा स्थित शारदा बैराज पर रेड अलर्ट किया गया है। एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद होने से बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन और उत्तराखंड जलविद्युत निगम के लोहियाहेड पावर स्टेशन में विद्युत उत्पादन दो दिनों से बंद है। रामनगर में नेशनल हाईवे बारिश की वजह से 12 घंटे तक बंद रहा। टनकपुर.चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को भी बंद रहा। नैनीताल के आलूखेत में आबादी क्षेत्र तक भूस्खलन होने से लोग दहशत में हैं। खतरे की जद में आए 15 परिवारों को चिह्नित कर उनसे सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की गई है। हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया जिससे यातायात कई घंटे प्रभावित रहा। ऊधमसिंह नगर जिले में धान की फसल खराब हो गई है। लगातार भीगने से धान की बालियां अंकुरित होने लगी हैं।

दो दिनों के लिए यलो अलर्ट

देहरादून, चमोली,रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी जनपदों में कहीं.कहीं बादल छाये रहे लेकिन धूप भी खिली रही।। देहरादून के सहस्रधारा और ओल्ड मसूरी रोड के आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार व बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और एक से दो दौर तेज बौछार पड़ने की संभावना है। इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।13 अक्टूबर के बाद प्रदेश में वर्षा से राहत के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+