Uttarakhand weather दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम, जल्द बारिश और बर्फबारी से पड़ेगी ठंड, जानिए कब से और कहां
Uttarakhand weather उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। 20 और 21 अक्टूबर दोनों दिन दिवाली मनाई जा रही है। ऐसे में दोनों दिन मौसम साफ रहेगौ। लेकिन 22 अक्तूबर से मौसम बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ला लीना के प्रभाव से इस बार सर्दी जल्दी दस्तक देगी।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिससे ठंड लौटने जा रही है। इन दिनों मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है।

देहरादून में पंखे का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन 22 अक्टूबर से मौसम में ठंडक हो सकती है। राहत की बात ये है कि दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। 22 अक्तूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।
बता दें कि 22 अक्टूबर से चारों धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 22 को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। 23 अक्टूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट बंद होंगे, जबकि बद्रीनाथ के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि ला लीना के प्रभाव से संभव है कि इस बार ठंड ज्यादा पड़े। इसका प्रभाव यह होगा कि प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में भी अच्छी बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते ठंड जल्दी दस्तक देगी। ला लीना समुद्र में घटने वाली एक घटना है। इसके प्रभाव से पूरे विश्व का मौसम प्रभावित होता है।












Click it and Unblock the Notifications