Uttarakhand weather:24 जून से भारी बारिश का अलर्ट, यात्रा करने के दौरान बरतें सावधानी, ऐसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में प्री मानसून दस्तक दे चुका है। अब मानसून का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
30 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। ऐसे में चार धाम यात्रा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

आज भी 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।उत्तराखंड में दो माह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए बीते कुछ दिनों से राहत मिल रही है। इस बीच बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
जबकि राजधानी देहरादून में बारिश होने के आसार नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के आसार हैं। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के चार जिलों में तीन दिन का भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। इस बीच यात्रा करने को लेकर सावधानी बरतने की जरुरत है।












Click it and Unblock the Notifications