Uttarakhand weather गर्मी ने छुड़ाए पसीने,आने वाले दिनों में और सताएगी, पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी

Uttarakhand weather उत्तराखंड मेंं गर्मी अपना पूरा तेवर दिखा रही है। मैदानी जिलों में कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। ऐसे में गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में हीट वेव परेशान कर सकती हैं। हालांकि पहाड़ों में आए दिन बारिश से मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं है। जिससे पर्यटक काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

Uttarakhand weather Heat make sweat will torment more coming day rain continues in the mountains

आने वाले दिनो में मैदानी जिलों में गर्मी और सताएगी जबकि पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। चार धाम यात्रा पर मौसम का फिलहाल कोई ज्यादा असर नजर नहीें आ रहा है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में हीट वेव परेशानी बढ़ा सकता है।

जानकारों का कहना है कि 10 सालों में दून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार कों पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली है। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों और गांवों में बारिश की खबर है। उत्तरकाशी में अधिकतर हर दिन बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+