Uttarakhand Weather नए साल के जश्न के लिए हो जाएं तैयार, बर्फबारी से हो सकता है स्वागत, जानिए कहां-कहां

Uttarakhand Weather अगर आप नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं तो उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती आपका इंतजार कर रही है। इसके साथ ही नए साल के स्वागत के लिए प्रकृति भी तैयार है। मौसम विभाग की मानें तो 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

ऐसे में नए साल पर बर्फबारी से स्वागत हो सकता है। उत्तराखंड में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। शीत दिवस की स्थिति बने रहने से सूखी और जबरदस्त ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड का मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है।

Uttarakhand Weather Get ready New Year celebrations greeted snowfall know where expected Mussoorie Auli Harsil Rishikesh

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उधर, 27 दिसंबर को दून समेत छह जिलों में शीत दिवस की स्थिति रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।

नए साल पर मसूरी, ओली, हर्षिल, ऋषिकेश समेत कई पर्यटक स्थल पैक हो गए हैं। पर्यटकों को अब सिर्फ बर्फबारी का इंतजार है। मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड के कुछ ऊंचे स्थानों पर काले घने बादल छाए नजर आएंगे और कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी होगी। इस दौरान पहाड़ियां कोहरे से पटी नजर आएंगी। ऊंचाई वाले जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में फिलहाल भारी बर्फबारी की संभावना नहीं है।

30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। पर्यटकों को नए साल के जश्न के लिए प्रकृति के खूबसूरत तोहफे का इंतजार है, जो कि पूरा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+